Breaking News
Home / breaking / पार्क में एक-एककर बेहोश होकर गिरने लगे लोग, मचा हड़कम्प

पार्क में एक-एककर बेहोश होकर गिरने लगे लोग, मचा हड़कम्प

 

डेराबस्सी। स्थानीय बस स्टैंड के म्यूनिसिपल पार्क में

उस समय हड़कम्प मच गया जब लोग एक-एककर बेहोश होकर गिरने लगे। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया।
हुआ यूं कि पार्क में पानी की टंकी साफ करने के लिए लगाया गया क्लोरीन गैस का सिलैंडर कल देर शाम लीक हो गया। गैस लीक होने से आसपास के लोग बेहोश होकर गिरने  लगे। इनमें से 9 लोगों की  हालत बिगड़ गई। सूचना मिलने पर दमकल पहुंची। लेकिन 2 फायर कर्मी भी बेहोश हो गए।

हालत बिगडने पर लोगों को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां 3 की हालत गंभीर होने पर उन्हें चंडीगढ़ सैक्टर-32 अस्पताल को रैफर कर दिया गया। गैस लीक होने के कारण बस अड्डे पर भगदड़ मच गई और आसपास के दुकानदार भी दुकानें छोड़ भाग खड़े हुए। देर रात तक भी सिलैंडर से थोड़ी-थोड़ी गैस लीक हो रही थी, जिसके चलते पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।

Check Also

थानेदार के नाम पर घूस लेते पुलिस कांस्टेबल अरेस्ट

डूंगरपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाने के पुलिस कांस्टेबल …