Breaking News
Home / breaking / पेजावर मठ के प्रमुख विश्वेशर तीर्थ स्वामी का निधन

पेजावर मठ के प्रमुख विश्वेशर तीर्थ स्वामी का निधन

उडुपी। पेजावर मठ के प्रमुख विश्वेशर तीर्थ स्वामी का रविवार को निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। वह लंबे समय से बीमार थे। उन्हें सांस लेने में परेशानी की शिकायत के बाद 20 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और तब से वह गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में थे।

डॉक्टरों ने शनिवार को कहा था कि तीर्थ स्वामी की हालत गंभीर और उनकी तबीयत बिगडती जा रही है। मठ के अधिकारियों और कनिष्ठ मठ प्रमुख विश्वाप्रसन्ना तीर्थ स्वामीजी ने कहा कि श्री विश्वेश्वर इच्छा के अनुसार रविवार को अस्पताल से मठ लाए जाने का और वहां इलाज जारी रखने का फैसला किया था।

स्वामी जी का पार्थिव शरीर बेंगलूरु के राष्ट्रीय मैदान में रखा जाएगा ताकि लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकें। स्वामी के 32वें वंशज विश्वाप्रसन्ना तीर्थ पेजावर मठ अगले प्रमुख होगे। पेजावर मठ उडुपी के ‘अष्ठ’ मठों में से एक है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने मठ जानकर उनके अंतिम दर्शन किये और शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने स्वामी के निधन पर तीन दिनों का राजकीय शोक घोषित किया है।

Check Also

खुले आसमां तले काटनी पड़ी रही रातें, कैंप में रुके चारधाम तीर्थयात्रियों का हंगामा

ऋषिकेश। इस बार चार धाम यात्रा पटरी से उतर चुकी है। प्रशासनिक अधिकारियों की अदूरदर्शिता …