Breaking News
Home / breaking / फेसबुक के जरिए हुआ प्यार, दो जोड़े फरार

फेसबुक के जरिए हुआ प्यार, दो जोड़े फरार

 keva-0

गुवाहाटी। असम की राजधानी गुवाहाटी के मालीगांव के माधवदेव नगर और गोटानगर इलाके में फेसबुक के जरिए दो युवक व युवतियों में प्यार हुआ, जिसके बाद दोनों लड़कियां घर छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गईं। दोनों के परिजनों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके चलते पुलिस ने दोनों लड़कियों को पकड़कर मंगलवार को उनके परिजनों को सौंप दिया।

15-00-39-images

पहली घटना के अनुसार मालीगांव के माधवदेव नगर निवासी एक 18 वर्षीय युवती अरुण बांसफोर (21) नामक लड़के के प्यार में पड़ गई। बीते 21 दिसम्बर को युवती घर से भाग गई। ज्ञात हो कि दोनों की जान-पहचान फेसबुक के जरिए हुई थी। घर वालों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने गौशाला पुलिस चौकी में एक प्राथमिकी दर्ज कराई। दर्ज मामले के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई।

add kamal

पुलिस को जानकारी मिली कि लड़का और लड़की दोनों निचले असम के बंगाईगांव में हैं। मौके पर पहुंच कर पुलिस दोनों को अपनी हिरासत में लेकर मंगलवार को गुवाहाटी पहुंची। ज्ञात हो कि अरुण के कहने पर लड़की गुवाहाटी से भागकर बंगाईगांव पहुंची थी। अरुण बंगाईगांव में ही रहता था।

इसी तरह का अन्य एक मामला जालुकबाड़ी के होटानगर इलाके में भी सामने आया है। 19 वर्षीय लड़की बीते 21 दिसम्बर को अपने प्रेमी बिल्पल डेका संग घर से भाग गई। इन दोनों के बीच प्यार भी फेसबुक के जरिए हुआ था। परिजनों ने इस संबंध में एक मामला दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने मिर्जा से लड़की को बरामद कर लिया। वहीं लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …