Breaking News
Home / breaking / बच्ची के साथ 7 बच्चों ने खेल ‘गंदा खेल’

बच्ची के साथ 7 बच्चों ने खेल ‘गंदा खेल’

rape3

शिलांग। मेघालय के दक्षिण पश्चिम खासी हिल्स जिले के मौटेन गांव में 11 वर्षीय लड़की से सात लड़कों द्वारा दो बार दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपियों ने अपने आपको सातों नाबालिग करार दिया है।

screenshot_2017-01-11-00-55-02-021_com-google-android-gm

रविवार को पुलिस ने बताया कि सबसे पहले 7 लड़कों ने गत वर्ष दिसंबर में लड़की के साथ दुष्कर्म गांव में एक धान के खेत में सामूहिक रूप से किया। उसके बाद गत 13 जनवरी को इन लड़कों ने फिर से लड़की के साथ उसके घर में सामूहिक बलात्कार उस समय किया जब उसकी मां काम पर गई थी। उसकी मां दिहाड़ी मजदूर है। पीड़िता की मां द्वारा दर्ज करवाई गई।

add kamal

प्राथमिकी के मुताबिक सभी बलात्कारी लड़कों की उम्र 14 से 16 वर्ष के बीच बताई जा रही है। ये सभी बच्ची के पड़ोसी थे और उसके साथ ही खेलते थे। उन्होंने ही उसे घर से बाहर बुलाया और उसके साथ गैंगरेप किया।

जब उसकी मां काम से लौटी तो बच्ची ने उसे पूरी वारदात बताई। मां उसे लेकर तुरंत पुलिस स्टेशन गई और रिपोर्ट दर्ज की गई। सभी 7 लड़कों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने बताया कि उन्हें सोमवार को जुविनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा। लड़की को जांच के बाद पुनर्वास के लिए स्टेट होम फॉर वूमेन में भेज दिया गया है।

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …