Breaking News
Home / breaking / बहू के कत्ल में जेल जा चुके नेता को भाजपा ने बनाया अपना स्टार प्रचारक

बहू के कत्ल में जेल जा चुके नेता को भाजपा ने बनाया अपना स्टार प्रचारक

add kamal

प्रचारकों की सूची में विनय कटियार नहीं, दर्द छलका

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्टार प्रचारकों की सूची में कई वरिष्ठ नेताओं को नजरअन्दाज कर बाहर से आये नेताओं को जगह मिलने पर उनका दर्द सामने आ रहा है। पार्टी के राज्यसभा सांसद विनय कटियार भी इन्हीं में से एक हैं।

bjp

screenshot_2017-01-11-00-55-02-021_com-google-android-gm

कटियार स्टार प्रचारकों की जारी सूची में खुद का नाम नहीं होने से बेहद निराश हैं। हालांकि उनका कहना है कि पाटी हाईकमान ने जो निर्णय लिया है, सही ही लिया होगा। उन्हें नहीं लगता होगा कि मैं इस सूची के लायक हूं।

खास बात है कि कटियार ने इसके लिए प्रदेश नेतृत्व को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला केन्द्रीय नेतृत्व ही करता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा जो भी आदेश देगी, उसका झण्डा बुलन्द करने को मैं तैयार हूं। उन्होंने पार्टी में किसी मतभेद से भी इनकार किया। वहीं समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार में कानून व्यवस्था के पटरी से उतरने की बात कही। उन्होंने कहा कि हर रोज बलात्कार और गुंडागर्दी की घटनायें सामने आ रही हैं। आज यूपी दंगा प्रदेश बन कर रह गया है।

इससे पहले भाजपा ने शनिवार को स्टार प्रचारकों की जो सूची जारी की थी, उसमें लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर, विनय कटियार, ओमप्रकाश सिंह, वरूण गांधी जैसे चर्चित चेहरों को जगह नहीं दी गयी जबकि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से आये स्वामी प्रसाद मौर्य सहित पूर्व एमएलसी लोकेश प्रजापति का नाम शामिल किया गया।

लोकेश आम जनता में लोकप्रिय भी नहीं है। इसी तरह बहु की हत्या में जेल गए नरेन्द्र कश्यप को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल करने पर सवाल उठा।

Check Also

थानेदार के नाम पर घूस लेते पुलिस कांस्टेबल अरेस्ट

डूंगरपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाने के पुलिस कांस्टेबल …