Breaking News
Home / breaking / बीवी एक-पति दो, दोनों साथ ले जाने पर अड़े तो खूब मचा हंगामा

बीवी एक-पति दो, दोनों साथ ले जाने पर अड़े तो खूब मचा हंगामा

पटना। एक अनार, दो बीमार। इसी तर्ज पर एक महिला के लिए उसके दो पतियों ने दावा किया है। महिला दो बच्चों की मां है। उसे साथ ले जाने की जिद में दोनों पति आपस में लड़ गए। महिला भी बुरी तरह फंस गई। वह एक के साथ जाती थी तो दूसरा पति पीटने लगता और दूसरे के साथ जाती थी तो पहला पति पीटने लगता। आखिरकार उनका मामला पुलिस थाने पहुंच गया।
पुलिस के अनुसार गोरौल निवासी प्रदीप राम की लड़की कंचन कुमारी की शादी 2013 में धर्मेंद्र दास के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों को दो बच्चे भी हुए।

इसके बाद कंचन राघोपुर पूर्वी के अनिल के संपर्क में आ गयी और भाग कर उससे शादी कर ली। इसके बाद पहले पति से छिपती रही, लेकिन मंगलवार को अचानक पहले पति को उसकी प्रेम कहानी का पता चला और जब उसका सामना हो गया।

इसके बाद दावेदारी को लेकर झगड़ा होने लगा। इस दौरान हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर कंचनपुर चौक के पास सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस कंचन व उसके दोनों पतियों को हिरासत में लेकर थाने आ गई। पुलिस ने दोनों के परिजन को मौके पर बुलाया है। बातचीत से मामला सुलझाने की कोशिश हो रही है।

Check Also

8 साल का बच्चा 2 घन्टे के लिए बन गया थानेदार, राजस्थान पुलिस ने पूरी की इच्छा

  जयपुर. थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित 8 साल के हिमांशु सैनी को जयपुर के गांधीनगर थाने …