Breaking News
Home / breaking / मसाज पार्लर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 6 लड़कियां अरेस्ट

मसाज पार्लर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 6 लड़कियां अरेस्ट

Demo pic

 

शिमला। राजधानी में पुलिस ने मालरोड के पास मसाज पार्लर में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 6 लड़कियों को बरामद किया। वहीं एक मैनेजर और कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सभी लड़कियां अन्य राज्यों की रहने वाली हैं। शिमला पुलिस को सूचना मिली कि एक मजास पार्लर में मसाज के नाम पर देह व्यापार चल रहा है। पुलिस ने एक टीम बनाकर भेजी।

पुलिस की टीम ने तुरंत मजास पार्लर में रेड डाली और लड़कियां बरामद कीं। बताया जा रहा है कि मसाज पार्लर के अंदर 7 कैबिन बने हुए थे। इनमें से 4 में मसाज करते हुए लड़कियों को पकड़ा। वहीं 2 अन्य लड़कियां भी छुपी हुईं थीं। पकड़ी गई लड़कियों में एक थाईलैंड, 3 मणिपुर और 2 दिल्ली की रहने वाली हैं। मामले की पुष्टि डी.एस.पी. शिमला दिनेश शर्मा ने की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मौके से मोबाइल फोन और करीब 5 हजार रुपए बरामद किए हैं।

खास बात यह है कि मसाज पार्लर में पकड़ी गई 6 लड़कियों में से एक लड़की के पास थाईलैंड का वीजा मिला है। सभी लड़कियां नॉर्थ ईस्ट की रहने वाली हैं। इससे पहले ये लड़कियां दिल्ली व अन्य राज्यों में ब्यूटी पार्लर का काम करती थीं। मजास पार्लर में जब पुलिस ने रेड की तो मजास पार्लर के मैनेजर ने कोई भी दस्तावेज नहीं दिखाया तथा कोई भी कैश बुक मौके से नहीं मिली है।

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …