Breaking News
Home / breaking / महज 500 रुपए के लिए मां ने पुत्र को केरोसिन डालकर जलाया

महज 500 रुपए के लिए मां ने पुत्र को केरोसिन डालकर जलाया

add kamal

 

असम। महज 500 रुपए के लिए एक मां ने अपने बेटे की जान लेने की कोशिश की। गंभीर रूप से जले बच्चे को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

fire

घटना के अनुसार मध्य असम के नगांव जिलांतर्गत पानीगांव के कालीबाड़ी इलाके में मंगलवार को एक महिला ने अपने 10 वर्षीय पुत्र पर केरोसिन तेल उड़ेलकर उसे आग लगा दी। आग से बच्चा बुरी तरह से झुलस गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूत्रों ने बताया कि महिला का 500 रुपए नहीं मिल रहा था। उसे शक था कि पैसा उसके पुत्र ने खर्च कर दिया है। गुस्से में आगबबूला होकर मां ने पुत्र को सबक सिखाने के लिए बेहद नृशंस कदम उठाया। इस संबंध में पुलिस ने एक मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

 

Check Also

भाजपा के पूर्व विधायक का महिला के बाल संवारते वीडियो वायरल, गाड़ी भी हुई सीज

हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा के पूर्व विधायक रविदासाचार्य सुरेश राठौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर …