Breaking News
Home / breaking / महिला डांसर से 6 लोगों ने किया गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार

महिला डांसर से 6 लोगों ने किया गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार

 

देवघर। झारखंड के देवघर जिले में एक महिला डांसर के साथ कथित तौर पर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में पीड़ित की शिकायत के आधार पर छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
देवघर पुलिस ने सोमवार को बताया कि पाथरोल थाना क्षेत्र में रविवार को एक महिला के साथ 6 लोगों द्वारा गैंगरेप किए जाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता पेशे से डांसर है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है। पीड़िता की उम्र और अन्य बातों की जांच की जा रही है।

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …