Breaking News
Home / breaking / मासूम बच्चियों को हवस का शिकार बनाने वाला सीरियल रेपिस्ट अरेस्ट

मासूम बच्चियों को हवस का शिकार बनाने वाला सीरियल रेपिस्ट अरेस्ट

raped-minor

 

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने मासूम बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बलात्कार का यह आरोपी पिछले दो सालों से नाबालिग बच्चियों को अपना शिकार बना रहा था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम सुनील रस्तोगी (38) है।

kewa-product

पुलिस पुछताछ में सुनील ने कबूल किया कि उसने दिल्ली-एनसीआर में कई बच्चियों के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी खासकर स्कूली लड़कियों के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम देता था।

पुलिस उपायुक्त ओमवीर सिंह ने मीडिया से बताया कि पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने इस सीरियल रेपिस्ट को गिरफ्तार किया है।

screenshot_2017-01-11-00-55-02-021_com-google-android-gm

दरअसल स्कूल से घर लौट रही लड़कियों की ताक में बैठा आरोपी मौका पाकर उनसे कहता था कि उनके पापा उन्हें बुला रहे हैं, कुछ सामान देना है।

मासूम लड़कियां बगैर कुछ सोचे-समझे सुनील के साथ चल देती थीं और फिर किसी सुनसान जगह पर आरोपी उनके साथ दुष्कर्म करता था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी रेपिस्ट कई साल पहले न्यू अशोक नगर इलाके में एक टेलर शॉप पर सिलाई का काम करता था। वर्तमान में सुनील गाजियाबाद की एक दुकान में टेलरिंग का काम कर रहा था।

Check Also

भाजपा के पूर्व विधायक का महिला के बाल संवारते वीडियो वायरल, गाड़ी भी हुई सीज

हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा के पूर्व विधायक रविदासाचार्य सुरेश राठौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर …