Breaking News
Home / breaking / मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत की मौत की अफवाह फैलाने वाला अरेस्ट

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत की मौत की अफवाह फैलाने वाला अरेस्ट

 

नैनीताल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के जीवन को लेकर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी कर सनसनी फैलाने वाले युवक को पिथौरागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवक को उसके घर गंगोलीहाट तहसील के बनकोट से गिरफ्तार किया गया है। राजस्व टीम उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के लिये ले गई है।

आरोपी नरेन्द्र मेहता के खिलाफ कल गंगोलीहाट तहसील कि गणाई गंगोली में मामला दर्ज किया गया था। उस पर आरोप है कि उसने विगत पांच मई को फेसबुक पर एक पोस्ट डालकर मुख्यमंत्री रावत की मौत को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी।

गणाई गंगोली के राजस्व निरीक्षक रमेश गिरी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने पूछताछ में किसी आरोप से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि राजस्व उपनिरीक्षकों की टीम उसे गंगोलीहाट मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के ले गई है।

इस मामले के प्रकाश में आने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में रोष व्याप्त हो गया था। इसके बाद पार्टी के देहरादून महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट की ओर से देहरादून में पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गयी। इनमें नरेन्द्र मेहता के अलावा पंकज ढौंढियाल, शरद कैंतुरा, कुलदीप पंवार और कमल सिंह नेगी शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ देहरादून कैंट थाने में मामला दर्ज कर लिया गया।

आरोपी नरेन्द्र के खिलाफ पिथौरागढ़ के भाजपा नेताओं की ओर से भी तहरीर सौंपी गई। बताया गया कि पत्र में शांतिभंग का आरोप लगाया गया है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ राजस्व पुलिस ने बुधवार को भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता 500 व 505 के तहत मामला दर्ज कर लिया था।

Check Also

 19 मई रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, दोपहर …