Breaking News
Home / breaking / मोदी की सुनामी के आगे सभी पस्त, कांग्रेस ने किया गेन

मोदी की सुनामी के आगे सभी पस्त, कांग्रेस ने किया गेन

नई दिल्ली। 17वीं लोकसभा के चुनाव रुझानों में मोदी लहर स्पष्ट नजर आ रही है। अब तक 542 सीटों में से प्राप्त 495 रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने 336 सीटों पर बढ़त हासिल कर सभी राजनीतिक दलों को बहुत पीछे छोड़ दिया है। कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। हालांकि कांग्रेस गेन करते हुए 102 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी का महागठबंधन भी बहुत अधिक सफल होता नजर नहीं आ रहा है। महागठबंधन को राज्य की 19 सीटों पर बढ़त है।

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस 20 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। तमिलनाडु में द्रमुक 20 सीटों पर बढ़त हासिल कर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

बिहार में भाजपा की सहयोगी जनता दल 15 पर और लाेक जनशक्ति पार्टी पांच पर आगे चल रही है। महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी शिव सेना भी 18 सीटों पर बढ़त लेकर शानदार प्रदर्शन करती नजर आ रही है।

आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस का प्रदर्शन भी बेहतर है। पार्टी अब तक 19 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।

तेलंगाना में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने 11 सीटों पर बढ़त हासिल कर अपने सभी विरोधी दलों को काफी पीछे छोड़ दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में भाजपा प्रारंभ से बढ़ते बनाए हुए है और 25 सीटों पर आगे चल रही है। इसी प्रकार उत्तराखंड से अब तक मिले रुझान के मुताबिक भाजपा पांच सीटों पर आगे चल रही है।

महाराष्ट्र में भाजपा 22 सीटों पर आगे चल रही है जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पांच और कांग्रेस महज एक सीट बढ़त बनाए हुए है।

छत्तीसगढ़ में पिछले विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत दर्ज करने वाली कांग्रेस इस बार लोकसभा चुनाव में पिछड़ती नजर आ रही है। यहां भाजपा आठ सीटों पर आगे है जबकि कांग्रेस तीन सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस आठ सीटों पर बढ़त बनाये हुए है और भाजपा दो सीटों पर आगे है।

Check Also

8 साल का बच्चा 2 घन्टे के लिए बन गया थानेदार, राजस्थान पुलिस ने पूरी की इच्छा

  जयपुर. थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित 8 साल के हिमांशु सैनी को जयपुर के गांधीनगर थाने …