Breaking News
Home / breaking / रमजान में पाकिस्तान दहला, आत्मघाती हमले में  8 की मौत

रमजान में पाकिस्तान दहला, आत्मघाती हमले में  8 की मौत

लाहौर। पाक रमजान में यहां दाता दरबार दरगाह के बाहर आज आत्मघाती हमले में 8 लोगों की मौत हो गई। इनमें पाकिस्तान पंजाब पुलिस के एलीट फोर्स के 5 कमांडो और एक सुरक्षा गार्ड भी शामिल है। मृतकों की तादाद बढ़ सकती है क्योंकि हमले में 25 से ज्यादा लोगों के घायल भी हुए हैं। 7-8 घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों में संदिग्ध आत्मघाती हमलावर भी शामिल है।

सूफी दरगाह दाता दरबार के गेट नंबर-2 के बाहर करीब बुधवार सुबह 8:45 बजे धमाका होते ही चीख पुकार मच गई। रमजान माह के दूसरे ही दिन इस धमाके से पाकिस्तान दहल गया है। फिलहाल किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। माना जा रहा है कि यह हमला पाकिस्तान पंजाब की एलीट फोर्स के कमांडो को ही निशाना बनाकर किया गया था। हमले के बाद सुरक्षा बलों ने दरगाह को घेर लिया। घायलों को मेयो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Check Also

8 साल का बच्चा 2 घन्टे के लिए बन गया थानेदार, राजस्थान पुलिस ने पूरी की इच्छा

  जयपुर. थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित 8 साल के हिमांशु सैनी को जयपुर के गांधीनगर थाने …