Breaking News
Home / breaking / रसोई गैस सिलेंडर फिर महंगा हुआ, जानिए अब कितने का मिलेगा

रसोई गैस सिलेंडर फिर महंगा हुआ, जानिए अब कितने का मिलेगा

 

नई दिल्ली। रसोई गैस का सब्सिडी वाला गैस सिलिंडर रविवार से 2.71 रुपए और गैर सब्सिडी वाला सिलिंडर 55.50 रुपए महंगा हो जाएगा।

तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन ऑयल के अनुसार सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलिंडर दिल्ली में 496.26 रुपए का मिलेगा। गैर सब्सिडी का 754 रुपए में मिलेगा। यह लगातार दूसरा महीना है जब रसोई गैस सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी की गई है। उपभोक्ता को एक वित्त वर्ष में 14.2 किलोग्राम के 12 सिलिंडर सब्सिडी दर पर मिलते हैं। इससे अधिक लेने पर बाजार मूल्य देना पड़ता है।

 

दाम बढ़ने के बाद कोलकाता में सब्सिडी वाला गैस सिलिंडर 499.48 रुपए और गैर सब्सिडी का 781.50 रुपए का मिलेगा। मुंबई में दाम क्रमशः 494.10 रुपए और 728.50 रुपए होंगे। चेन्नई में इसकी कीमत क्रमश: 484.67 और 770.50 रुपए होगी।

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …