Breaking News
Home / breaking / राजधानी गांधीनगर के सचिवालय में घुसा तेंदुआ, मचा हड़कम्प

राजधानी गांधीनगर के सचिवालय में घुसा तेंदुआ, मचा हड़कम्प

गांधीनगर। गुजरात की राजधानी गांधीनगर में सचिवालय परिसर में एक जंगली तेंदुए के घुस जाने से अफरातफरी मच गई। यह तेंदुआ सोमवार तड़के लगभग दो बजे सचिवालय परिसर के गेट संख्या सात के नीचे से घुस गया। इसे एक गार्ड ने देखा आैर वहां लगे सीसीटीवी फुटेज में भी देखा गया।

वन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव गुप्ता ने बताया कि पूरे सचिवालय परिसर में इसे पकड़ने का अभियान चलाया गया। करीब एक वर्ग किमी के क्षेत्र वाले परिसर में यह नहीं मिला। इस तेंदुए को बाहर से पिंजरे में पकड़ने के प्रयास जारी हैं। सचिवालय को खोल दिया गया है।

ज्ञातव्य है कि अहमदाबाद से लगभग 26 किमी उत्तर में स्थित राजधानी गांधीनगर में बड़ी संख्या में पेड़ पौधे हैं। इससे 30 किमी दूरी पर वन क्षेत्र भी है। समझा जा रहा है कि यह तेंदुआ वही से भटक कर पहुंचा है।

Check Also

भाजपा के पूर्व विधायक का महिला के बाल संवारते वीडियो वायरल, गाड़ी भी हुई सीज

हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा के पूर्व विधायक रविदासाचार्य सुरेश राठौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर …