Breaking News
Home / breaking / राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक जयदेव का निधन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक जयदेव का निधन

add kamal

बेंगलुरू। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एम.सी. जयदेव का सोमवार की सुबह निधन हो गया। उन्होंने बेंगलुरु के सागर अस्पताल में अंतिम सांसें ली।

13-01-00-images

83 वर्षीय जयदेव बीते कुछ समय से लगातार बीमार चल रहे थे। जयदेव के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने के लिए चामराजपेट स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय पर रखा गया है।

एम.सी. जयदेव का जन्म मैसूर में नौ फरवरी 1934 को हुआ था। इन्होंने बीएससी करने के बाद कानून (एलएलबी) की पढ़ाई की।

बाद में इन्होंने बेंगलुरू में प्रसिद्ध हिन्दुस्तान गैरेज मोटर्स में प्रबंधक के तौर पर काम किया। इस दौरान जयदेव आरएसएस के विचारों से प्रभावित हुए और संघ में पूर्णकालिक बने।

keva bio energy card-1

इस बीच, इन्होंने राष्ट्रोत्थान परिषद को खड़ा करने में महति भूमिका निभाई। इसके पश्चात सन् 1965 से 1995 तक जयदेव परिषद के महाप्रबंधक भी रहे।

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …