Breaking News
Home / breaking / राहुल गांधी जाएंगे विदेश, नानी के घर छुट्टियां मनाएंगे

राहुल गांधी जाएंगे विदेश, नानी के घर छुट्टियां मनाएंगे


नई दिल्ली। देश में राष्ट्रपति चुनाव की सरगर्मियों के बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सबको चौंका दिया है। वह अपनी नानी से मिलने विदेश जा रहे हैं।
उनके दफ्तर के ट्वीटर अकाउंट से मंगलवार दोपहर यह जानकारी दी गई।


ऑफिस ऑफ राहुल गांधी के अकाउंट से राहुल ने कहा कि मैं अपनी नानी व परिवार से मिलने जा रहा हूं। उम्मीद है वक्त अच्छा बीतेगा।

आएंगे निशाने पर

गर्मियों में ज्यादातर बच्चे अपनी नानी के घर जाते हैं… राहुल भी जा रहे हैं। इसमें कोई अनोखी बात नहीं है, लेकिन बीजेपी अभी भी राहुल को बच्चा ही मानती है। ऐसे में उनके नानी के घर जाने का मजाक बनाया जा सकता है। यह भी उल्लेखनीय है कि राहुल के छुट्टी पर जाने का पिछली बार भी मजाक उड़ा था।

Check Also

भाजपा के पूर्व विधायक का महिला के बाल संवारते वीडियो वायरल, गाड़ी भी हुई सीज

हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा के पूर्व विधायक रविदासाचार्य सुरेश राठौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर …