Breaking News
Home / breaking / रॉकेट परीक्षण के दौरान धमाका, 5 कर्मचारियों की मौत

रॉकेट परीक्षण के दौरान धमाका, 5 कर्मचारियों की मौत

 

मॉस्को। रूस के अर्खांगेल्स्क के सैन्य क्षेत्र में लिक्विड-प्रोपेल्लेंट इंजन के परीक्षण के दौरान विस्फोट हो गया। इससे सरकारी परमाणु ऊर्जा कंपनी रोसाटॉम के 5 कर्मचारियों की मौत हो गई और 3 अन्य झुलस गए।
कंपनी रोसाटॉम ने ट्विटर के जरिए बताया कि इंजन के परीक्षण के दौरान विस्फोट हो गया। दुर्घटना में उसके 5 कर्मचारियों की मौत हुई है जबकि रूस के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी है कि इसमें 2 लोगों की मौत हुई है।
कंपनी ने कहा, अर्खांगेल्स्क के सैन्य क्षेत्र में लिक्विड-प्रोपेल्लेंट इंजन के परीक्षण के दौरान एक दुर्घटना में 5 कर्मचारियों की मौत हो गई और 3 अन्य झुलस गए।
कंपनी ने बताया कि दुर्घटना इंजन के आइसोटोप सोर्सेज को लेकर इंजीनियरिंग और तकनीकी कार्य करने के दौरान हुई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रोसाटॉम ने दुर्घटना का शिकार होने वाले कर्मचारियों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …