Breaking News
Home / breaking / लॉकडाउन में दो लड़कियों से गैंगरेप के मामले में दस अरेस्ट

लॉकडाउन में दो लड़कियों से गैंगरेप के मामले में दस अरेस्ट

गुमला। झारखंड में गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र में करीब सप्ताह पूर्व लॉकडाउन के दौरान दो लड़कियों से सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने दस लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मामले में आरोपियों को आज तड़के उनके घरों से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपी छोटा खतंगा और बड़ा खतंगा गांव के रहने वाले हैं। पूछताछ के क्रम में सभी आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। सभी को जेल भेज दिया गया है।

 

उल्लेखनीय है कि तीन अप्रेल को सदर थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने दो लड़कियों के साथ सामूहिक बलात्कार किया था। इस सिलसिले में पांच अप्रेल को संबंधित थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। घटना के बाद सभी आरोपी अपने-अपने गांव से फरार हो गए थे जो कुछ दिन पूर्व ही वापस लौटे थे।

Check Also

 15 मई बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण मेष …