Breaking News
Home / breaking / लॉकडाउन में शराब पिलाकर 19 साल की युवती से गैंगरेप

लॉकडाउन में शराब पिलाकर 19 साल की युवती से गैंगरेप

 

सांगली। महाराष्ट्र में सांगली जिले के मिराज तहसील में 19 वर्षीय लड़की को शराब पिला कर बुधवार देर रात सामूहिक बलात्कार करने की वारदात सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कोल्हापुर शहर में रहने वाली पीड़ित लड़की पिछले कुछ दिनों से मिराज शहर में अपनी महिला मित्र के यहां रह रही थी। बीती रात दो संदिग्ध लोगों ने उसे जबरन शराब पिलाई और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

घटना के बाद पीड़ित लड़की ने महात्मा गांधी चौक पुलिस स्टेशन में दो संदिग्ध लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने आज दोपहर बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Check Also

भाजपा के पूर्व विधायक का महिला के बाल संवारते वीडियो वायरल, गाड़ी भी हुई सीज

हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा के पूर्व विधायक रविदासाचार्य सुरेश राठौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर …