Breaking News
Home / breaking / लड़की के इस वीडियो की वजह से गिर गई सरकार

लड़की के इस वीडियो की वजह से गिर गई सरकार


ऑस्ट्रिया
। यहां एक रूसी लड़की का वीडियो सरकार गिरने की वजह बन गया। ऑस्ट्रियाई फ्रीडम पार्टी के नेता का रूसी लड़की के साथ वीडियो लीक होने के बाद ऑस्ट्रिया की मौजूदा सरकार गिर गई और ऑस्ट्रियाई चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज़ की विदाई हो गई है।

संसद के विशेष सत्र में बुलाए गए अविश्वास प्रस्ताव में कुर्ज़ समर्थन हासिल नहीं कर पाए। उनके पूर्व सहयोगी फ्रीडम पार्टी और विपक्षी दल सोशल डेमोक्रेट्स ने अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया था। ऑस्ट्रियाई राष्ट्रपति एलेक्जेंडर वेन डेर बेलन ने मौजूदा वाइस चांसलर हर्टविग लॉगर को अंतरिम नेता नियुक्त किया है। दरअसल विवाद तब शुरू हुआ जब जर्मन मीडिया में एक वीडियो लीक हुआ जो गुपचुप तरीके से 2017 में स्पेन के द्वीप इबिसा में रिकॉर्ड किया गया था। वीडियो 2017 में देश के चुनाव से पहले का है। जर्मन मीडिया में प्रसारित इस वीडियो के फुटेज में नजर आ रहा है कि फ्रीडम पार्टी के नेता और जर्मनी के मौजूदा सरकार में वाइस चांसलर रहे हेनिज़ क्रिश्चियन स्टार्के अपनी ही पार्टी के अहम नेता जोहान्ना गुडेनस के साथ बात कर हैं।

यह है वीडियो में

वीडियो में दोनों नेता एक रूसी महिला के साथ बैठे और ड्रिंक्स लेते भी देखे जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये महिला किसी रूसी बिजनेसमैन की भतीजी है। इस वीडियो में स्टार्के उस महिला से ऑस्ट्रियाई समाचार पत्र कोरेनेन जिटुंग में बड़ी हिस्सेदारी ख़रीदकर फ्रीडम पार्टी की मदद करने की अपील कर रहे हैं और इसके बदले में मदद देने की बात कर रहे हैं।

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …