Breaking News
Home / breaking / विधवा भाभी से 15 साल के देवर की जबरन करा दी शादी

विधवा भाभी से 15 साल के देवर की जबरन करा दी शादी

गया। मां समान भाभी से जबरन शादी होने से अवसाद में आए एक लड़के ने फांसी लगा ली। इस घटना से विनोबा नगर में हड़कम्प मचा है।

महादेव दास परैया के सरकारी स्कूल की नौवीं क्लास में पढ़ने वाले 15 वर्षीय छात्र को अपने से 10 साल बड़ी विधवा भाभी की मांग में सिंदूर भरना पड़ा।

दरअसल कुछ माह पहले उसके बड़े भाई संतोष दास की मौत हो गई थी। घर वालों ने उसकी शादी 25 साल की विधवा भाभी रूबी देवी से करवा दी। मृतक के पिता चन्द्रेश्वर दास का कहना है कि बड़े बेटे संतोष की मौत के बाद उन्हें 80 हजार रूपए मुआवजे के रूप में मिले थे. इन पैसों पर रूबी के घरवालों की नजर लगी हुई थी। वे बार-बार यह दबाव बनाते थे कि या तो पैसे हमें दे दो या छोटे बेटे से रूबी की शादी करवा दो। इसी दबाव में उन्होंने छोटे बेटे से रूबी से करवा दी गई।

 

शादी की रस्में निपटने के बाद लड़का लापता हो गया. जब उसे घर वालों ने खोजा तो लाश तौलिये से बने फंदे पर लटकी हुई मिली। पहले तो पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज किया। लेकिन जब पड़ताल में असल वजह सामने आई तो पुलिस लड़के के परिवार समेत शादी में शरीक हुए 9 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

 

Check Also

 15 मई बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण मेष …