Breaking News
Home / breaking / विवाहिता ने देवर की प्रोपर्टी में मांगा हिस्सा, लगाया संगीन आरोप

विवाहिता ने देवर की प्रोपर्टी में मांगा हिस्सा, लगाया संगीन आरोप

हिसार। फतेहाबाद की एक महिला ने हरियाणा के फतेहाबाद पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर कहा है कि उनके बच्चों का असली पिता पति न होकर देवर है इसलिए बच्चों और देवर का डीएनए टेस्ट करवाया जाए तथा बच्चों को देवर की संपत्ति से हिस्सा दिलवाया जाए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार भीमा बस्ती निवासी इस महिला, जो चार बच्चों की मां है, की इस अनोखी शिकायत से पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह भी हैरानी में पड़ गए और उन्होंने कानूनी राय ली जिसके बाद उन्होंने मामला महिला पुलिस थाने में भेजा है।

शिकायतकर्ता के अनुसार वह बेहद गरीब परिवार से थीं। उनका पति शराबी व जुआरी किस्म का था जिसके कारण उसका विवाह नहीं हो पा रहा था पर उनके पति के पास 60 एकड़ जमीन थी। बेटे की आदतों के कारण ससुराल वालों ने गरीब घर में (शिकायतकर्ता से) उसकी शादी करवा दी।

महिला का कहना है कि उनका पति शादी के बाद भी दिन रात शराब में डूबा रहता था। इसलिए वह मायके लौट आईं। पीछे से उनका देवर मायके आया और वह उनके मायके वालों को बहलाकर वापस उन्हें घर ले गया।

शिकायत के अनुसार देवर की शादी और बच्चे होने के बाद उसकी नियत में फर्क आ गया। उसने भाई की जायदाद अपने नाम करवा ली और शिकायतकर्ता महिला व उनके बच्चों के भूखे मरने की नौबत आ गई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि देवर के परिवार वाले उन्हें अब घर से निकालना चाहते हैं।

महिला पुलिस ने आज थाने में देवर व उसके रिश्तेदारों को बुलाकर मामले में पूछताछ व छानबीन की। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है।

Check Also

नशीला ज्यूस पिलाकर छात्रा से दुष्कर्म, गंदा वीडियो भी बना लिया

  जयपुर। कानोता थाना इलाके में नशीला पदार्थ पिलाकर कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला …