Breaking News
Home / breaking / शर्मनाकः शराबी पति दोस्तों के आगे परोसता था पत्नी को

शर्मनाकः शराबी पति दोस्तों के आगे परोसता था पत्नी को

अबोहर।  एक शराबी पति अपने दोस्तों से पत्नी का जबरन रेप करवाता था। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर पति सहित 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 
पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह 9 साल पहले संतोष पुत्र दुल्ली चंद के साथ हुआ था। विवाह के बाद उसके 2 बच्चे भी हुए। उसके पति ने शादी के बाद शराब पीनी शुरू कर दी और उसके साथ मारपीट करने  लग पड़ा और वह कोई काम धंधा तक नहीं करता है। पीड़िता का कहना है कि वह घर चलाने के लिए मेहनत मज़दूरी करती है। करीब 6-7 महीने पहले से उसका पति अपने दोस्तों को शराब पीने के बहाने घर में बुलाने लगा और वह शराब पीने के बाद उससे ज़बरन-बलात्कार करते थे। थाना खूईआं सरोवर पुलिस ने पीड़िता के बयानों पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

Check Also

8 साल का बच्चा 2 घन्टे के लिए बन गया थानेदार, राजस्थान पुलिस ने पूरी की इच्छा

  जयपुर. थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित 8 साल के हिमांशु सैनी को जयपुर के गांधीनगर थाने …