Breaking News
Home / breaking / शादी के मण्डप में प्रेमिका ने पिया जहर, मची अफरा-तफरी

शादी के मण्डप में प्रेमिका ने पिया जहर, मची अफरा-तफरी

add kamal

मुम्बई। नाशिक के उपनगर में एक प्रेमिका ने बारातियों के सामने शादी के मण्डप में जहर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

img_20170103_140244

नाशिक के उपनगर पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार उपनगर परिसर के एक मैदान में शादी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। विवाह मण्डप में दूल्हा बारातियों के साथ पहुंच चुका था। हर तरफ खुशियां बिखरी थी कि अचानक आक्रोशित व बदहवास प्रेमिका विवाह मंडप में पहुंची। उसने दूल्हे को शादी नहीं करने की चेतावनी देते हुए जहर पी लिया।

जहर पीने के बाद हालत खराब होने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद कुछ बारातियों ने आनन-फानन में युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना के बाद विवाह कार्यक्रम बैरंग हो गया। मंगलवार को भी युवती की हालत स्थिर बनी हुई है।

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …