Breaking News
Home / breaking / शिमला में इस साल की पहली बर्फबारी, येलो अलर्ट जारी

शिमला में इस साल की पहली बर्फबारी, येलो अलर्ट जारी

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में गुरुवार सुबह इस साल की पहली बर्फबारी हुई। गुरुवार सुबह शिमला, कुफरी, केलोंग, कल्पा और राज्य के ऊंचाईं वाले कई इलाकों में बर्फबारी हुई।
मौसम विभाग ने मध्यम और ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाते हुए 4 फरवरी के लिए राज्य में आंधी और गरज के साथ बारिश की आशंका जताई थी और येलो अलर्ट जारी किया था। शिमला मौसम केंद्र ने मैदानी, निचले पहाड़ी इलाकों में 4 फरवरी और मध्यम तथा ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में 4 और 5 फरवरी को आंधी और गरज के साथ बारिश की आशंका जताई थी।
मौसम कार्यालय ने खराब मौसम के बारे में लोगों को सतर्क करने के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। मौसम चेतावनी में येलो अलर्ट सबसे कम श्रेणी वाले खतरे में आता है और इससे कुछ दिनों के लिए खराब मौसम की आशंका के संकेत मिलते हैं।

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …