Breaking News
Home / breaking / शेव नहीं करने पर बीवी ने दी ऐसी सजा कि चौंक जाएंगे आप

शेव नहीं करने पर बीवी ने दी ऐसी सजा कि चौंक जाएंगे आप

biwi

अलीगढ़। हमदर्द कॉलोनी में रहने वाली एक बीवी ने अपने हमदर्द को ऐसा दर्द कि वह बेचारा दो दिन से अस्पताल में चीख रहा है। उसका कसूर इतना सा था कि उसने पत्नी के कहने पर अपनी दाढ़ी नहीं बनाई थी।

पुलिस के अनुसार सिविल लाइन क्षेत्र की हमदर्द नगर कॉलोनी में रहने वाली बीवी ने शौहर के ऊपर खौलता पानी डालकर जला दिया। गंभीर हालत में उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

add kamal

पीडि़त पति सलमान ने पुलिस को दी शिकायत मेें बताया कि छह माह पहले उसने नगमा से प्रेम विवाह किया था। निकाह के बाद दोनों में इस बात को लेकर रोजाना नोक-झोंक होने लगी कि सलमान रोज शेविंग नहीं करता था।

keva bio energy card-1

जबकि नगमा उसे रोजाना दाढ़ी बनाने के लिए कहती थी। इसी मसले पर शुक्रवार सुबह उनके बीच फिर झगड़ा हुआ। गुस्से में आकर बीवी नगमा ने उसके ऊपर खौलते पानी से भरा पतीला उड़ेल दिया। गर्म पानी से सलमान का चेहरा बुरी तरह झुलस गया।

Check Also

18 मई शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास, पढ़ें आज का राशिफल

      वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, …