Breaking News
Home / breaking / संतानों का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश से तनाव

संतानों का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश से तनाव

हिन्दू मुस्लिम
वाराणसी। एक मौलवी के चक्कर में पड़कर एक महिला अपने बेटे-बेटी का धर्म परिवर्तन कराने पर आमादा है। इस आशय की जानकारी मिलते ही लोगों में तनाव पैदा हो गया। वे दोनों भाई-बहन को लेकर पुलिस अधीक्षक के पास पहुंच गए और जबरन धर्म परिवर्तन को लेकर रोष जताया। इसी दौरान हिन्दू युवा वाहिनी कार्यकर्ता भी पहुंच गए।

add kamal
मामला आजमगढ़ के शहर कोतवाली क्षेत्र के रौदोपुर स्थित कांशीराम आवास कालोनी का है।

यहां रहने वाले किशोर पिंटू कुमार और उसकी बहन प्रगति उर्फ गुंजा का आरोप है कि कालोनी में रहने वाले एक मौलवी ने उनकी मां को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया है।

मौलवी से संबंध के कारण उनके पिता और मां अलग-अलग रहते हैं।

keva bio energy card-1

लगभग तीन वर्षों से प्रेमी के चक्कर में पड़ी महिला अब अपने बच्चों पर जबरन इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए दबाव बना रही है।

यह बात भाई-बहन ने कॉलोनी के लोगों से बताई तो उनमें रोष फ़ैल गया। उन्होंने हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं इसकी जानकारी दी और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे।

पीड़ित भाई-बहन के मुताबिक मौलवी प्रेमी के साथ रह रही उनकी मां उन दोनों पर धर्मपरिवर्तन के लिए दबाव बना रही है।
फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है। आरोपी महिला फरार बताई जा रही है। उधर, दोनों भाई-बहन को हिन्दू युवा वाहिनी ने उनका हक दिलाने का ऐलान किया है।

Check Also

थानेदार के नाम पर घूस लेते पुलिस कांस्टेबल अरेस्ट

डूंगरपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाने के पुलिस कांस्टेबल …