Breaking News
Home / breaking / सपा नेता के ईंट भट्टे पर दलित महिला बेटी संग जिन्दा जली

सपा नेता के ईंट भट्टे पर दलित महिला बेटी संग जिन्दा जली

fire burnt lady

 

कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र के अमहां गांव के निकट स्थित सपा नेता के ईंट भट्ठे में बुधवार की देर रात मासूम बच्ची के साथ दलित महिला जल गई। मामले की जानकारी के बाद पहुंची एंबुलेंस ने सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उसकी हालत नाजुक बनी है। आगजनी में परिवार के अन्य लोग भी झुलसे हैं। उनका भी उपचार किया जा रहा। नवीपुर निवासी राकेश दो दिन पहले पत्नी पुष्पा देवी (34) पुत्र पिंटू (10), रिंकू (8) आकांक्षा (4) व अनामिका (1) के साथ ईंट भट्ठा परिसर में ही झोपड़ी बनाकर रहने लगा।

बुधवार की रात करीब दस बजे राकेश परिवार के साथ झोपड़ी के अंदर सो रहा था। उसकी दौरान अज्ञात कारणों के चलते झोपड़ी में आग लग गई। जिससे चलते पुष्पा देवी व अनामिका गंभीर रुप से झुलस गई। उनको बचाने के प्रयास में राकेश, पिंटू व रिंकू भी मामूली रुप से झुलस गया। सूचना के बाद पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को इलाहाबाद रेफर कर दिया गया।

add kamal

उलझी कहानी को लेकर खड़े हुए सवाल

जिस झोपड़ी में आग लगाने से मां-बेटी गंभीर रुप से झुलसे हैं। उसमें इनके अलावा और दो बच्चे और महिला का पति साथ में सो रहे थे।

अचानक आग लगने की जानकारी से पति मामूली रुप से झुलसा है। अन्य बच्चे सुरक्षित हैं। वहीं एक महिला व एक मासूम गंभीर रुप से झुलसे हैं। पड़ोसी में रहने वाली झोपड़ी तक आग नहीं पहुंची। इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी ईंट भट्ठे में रहने वाले करीब 30 परिवार के लोग आग पर काबू नहीं पा सके।

मामले की सूचना के बाद पहुंचे सपा नेता गुलाम हुसैन ने पीड़ित महिला को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाना भी मुनासिब नहीं समझा। करीब एक घंटे बाद लोगों ने इसकी जानकारी एंबुलेंस कर्मियों को दी। मौके पर पहुंचे एंबुलेस जिला प्रभारी रत्नेश शर्मा व आरएम रोहित ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती किया।

पुलिस को भी नहीं दी जानकारी ईंट भट्ठा में आग लगने से दो लोगों के झुलसने की जानकारी न तो भट्ठा मालिक ने पुलिस को दी और न ही ईंट भट्ठे में रहने वाले किसी कर्मचारी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। गुरुवार सुबह सोशल मीडिया में खबर चली तो पुलिस को इसकी जानकारी हुई। गुरुवार की सुबह करीब दस बजे कोखराज पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की।

क्या कहती हैं पुलिस

केखराज एसओ दिनेश यादन ने बताया कि ढिबरी से आग लगाने की जानकारी मिली है। महिला झोपड़ी में रखी सामग्री को बचाने की लालच में आग की चपेट में आ गई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इस मामले की अभी तक किसी पक्ष ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी। समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव गुलाम हुसैन ने कहा कि खाना बनाते समय झोपड़ी में आग लगी थी जिसमें मां-बेटी झुलसी थी। दोनों को इलाहाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Check Also

 19 मई रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, दोपहर …