Breaking News
Home / breaking / सब इंस्पेक्टर ने सड़क पर गर्लफ्रैंड को मारी गोली

सब इंस्पेक्टर ने सड़क पर गर्लफ्रैंड को मारी गोली

 

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में जीटी करनाल रोड पर एक दरोगा अपनी गर्लफ्रैंड को गोली मारकर भाग छूटा। घायल अवस्था में पड़ी महिला ने अपने पुरुष मित्र पर उसे गोली मारने का आरोप लगाया है। आरोपी दिल्ली पुलिस में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात है। 

 
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान संदीप दहिया (36) के रूप में हुई, जो लाहौरी गेट थाने में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात है।
 
 शाहबाद डेरी पुलिस थाने में तैनात उपनिरीक्षक जयवीर ने जीटी करनाल रोड पर स्थित साईं मंदिर के पास से गुजरने के दौरान घायल अवस्था में पड़ी महिला को देखा।
 
पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि जयवीर महिला को अस्पताल लेकर गए। महिला ने रास्ते में उन्हें बयान दिया कि दहिया ने गोली मारी है। पुलिस ने कहा कि पिछले 1 साल से महिला और आरोपी के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उपायुक्त ने कहा कि किसी बात पर झगड़ा होने पर दहिया ने कथित तौर पर महिला को गोली मार दी। उन्होंने कहा कि महिला की हालत स्थिर है। शर्मा ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 
 

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …