Breaking News
Home / breaking / विवादित बोल : सैनिकों को तीन बलात्कार की छूट !

विवादित बोल : सैनिकों को तीन बलात्कार की छूट !

rape5

 

दक्षिणी फिलीपींस। ‘अगर मार्शल लॉ के दौरान आप (सैनिक) तीन रेप कर देते हैं, मैं आपके लिए जेल चला जाऊंगा।’ यह कहना है फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो डुटार्टे का। उनके इस बयान ने दुनियाभर में सनसनी फैला दी है। हालांकि उन्होंने यह बात मजाक में कही लेकिन इसके लिए उन्हें हर तरफ आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है।
दरअसल वह दक्षिणी फिलीपींस में मार्शल लॉ लगाने के तीन दिन बाद सैनिकों का मनोबल बढ़ाने गए थे।

add kamal
इस दौरान उन्होंने सैनिकों को आतंकियों को कुचलने का आदेश दिया। सैन्य शिविर में सैनिकों को संबोधित करते हुए डुटार्टो ने कहा कि उनको (सैनिकों) तीन महिलाओं से बलात्कार करने की इजाजत है।

keva bio energy card-1
यह दी छूट

डुटार्टे ने सैनिकों से कहा कि वे किसी भी घर की तलाशी ले सकते हैं और किसी को भी गिरफ्तार कर सकते हैं। उन्हें पूरी छूट है। इसी दौरान वह बोल पड़े, ‘अगर मार्शल लॉ के दौरान आप (सैनिक) तीन रेप कर देते हैं, मैं आपके लिए जेल चला जाऊंगा।’

लोगों का कहना हैैं कि डुटार्टे इस तरह के बयान से सैनिकों को रेप के लिए उकसा रहे हैं। मानवाधिकार संगठनों ने डुटार्टे की टिप्पणी को बेहद घिनौनी करार दिया है। यह दूसरी बार है, जब डुटार्टे ने बलात्कार को लेकर ऐसी टिप्पणी की है। इससे पहले भी वह ऐसा बयान देकर आलोचना का शिकार हो चुके हैं।

Check Also

थानेदार के नाम पर घूस लेते पुलिस कांस्टेबल अरेस्ट

डूंगरपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाने के पुलिस कांस्टेबल …