Breaking News
Home / breaking / सोने की खदान में गम्भीर हादसा, तीन मजदूरों की मौत, 10 फंसे

सोने की खदान में गम्भीर हादसा, तीन मजदूरों की मौत, 10 फंसे

खार्तूम। सूडान के नहराल नील प्रांत में सोने की खदान धंसने से तीन श्रमिकों की मौत हो गयी तथा 10 अन्य अभी भी फंसे हुए हैं।

सूडान की खनिज संसाधन कंपनी ने शुक्रवार रात जारी बयान में कहा कि उत्तरी सूडान में नहराल-नील राज्य के नजदीक कबकबा क्षेत्र में एक खदान धंस गई, जिसके कारण तीन श्रमिकों की मौत हो गई तथा तीन अन्य लोग घायल हो गए। कम से कम 10 श्रमिक अभी भी खदान में फंसे हुए हैं, जिनसे राहत एवं बचाव दल ने संपर्क स्थापित कर रखा है। घायल श्रमिकों की हालत ठीक है।

गौरतलब है कि लगभग 20 लाख सूडानी कर्मचारी परंपरागत खदान उद्योग में काम करते हैं और देश के लगभग 90 प्रतिशत सोने का उत्पादन करते हैं। वर्ष 2011 में दक्षिणी सूडान के अलग होने के बाद दो तिहाई तेल का भंडार उसके हिस्से में चले जाने के कारण अब सूडान सोने की खुदाई से मिले राजस्व पर निर्भर है।

Check Also

8 साल का बच्चा 2 घन्टे के लिए बन गया थानेदार, राजस्थान पुलिस ने पूरी की इच्छा

  जयपुर. थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित 8 साल के हिमांशु सैनी को जयपुर के गांधीनगर थाने …