Breaking News
Home / breaking / हाॅकी शिविर में 4 नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने वाले शिक्षक को उम्रकैद

हाॅकी शिविर में 4 नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने वाले शिक्षक को उम्रकैद

कोल्हापुर। हाॅकी शिविर में भाग लेने वाली चार नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने वाले 37 वर्षीय खेल शिक्षक को उम्र कैद के साथ एक लाख रुपए जुर्माना सुनाया गया।

सरकारी वकील अनीता कुलकर्णी ने बताया कि मई 2017 में कोल्हापुर सरकारी स्कूल ने हाॅकी शिविर का आयोजन देवकर पानंद में किया था। राज्य स्तरीय हाॅकी टूर्नामेंट में भाग लेने वाली पीड़ित लड़कियों ने शिविर में हिस्सा लिया था और यहीं पर शिक्षक विजय मनुगड़े ने लड़कियों के साथ यौन शोषण किया।

आरोपी ने लड़कियों को धमकी दी थी कि इसकी जानकारी किसी को नहीं दें लेकिन लड़कियों के अभिभावकों ने लड़कियों के व्यवहार में जब बदलाव देखा तो उन्होंने लड़कियों से पूछा तब जाकर लड़कियों ने सारी कहानी बता दी।

शिकायत के बाद पुलिस ने अपराधी को भारतीय दंड संहिता और अन्य कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया। स्कूल के कर्मचारियों समेत 16 गवाहों से पूछताछ के बाद महिला न्यायाधीश एस आर पाटिल ने सजा सुना दी।

Check Also

भाजपा के पूर्व विधायक का महिला के बाल संवारते वीडियो वायरल, गाड़ी भी हुई सीज

हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा के पूर्व विधायक रविदासाचार्य सुरेश राठौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर …