Breaking News
Home / breaking / हिमाचल प्रदेश में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हुआ

हिमाचल प्रदेश में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हुआ

नई दिल्ली। देश के अधिकांश राज्य जहां हीटवेव की चपेट में हैं, वही हिमाचल प्रदेश के कई भागों में शुक्रवार सुबह फिर बारिश दर्ज की गई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
सोलन में झमाझम बारिश से माैसम कूल-कूल हो गया। सोलन शहर में कुछ देर तक तेज बारिश हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज राज्य के कई भागों में बारिश की संभावना जताई गई है। शिमला में भी माैसम खराब बना हुआ है।
वहीं, 25 से 28 मई तक राज्य के कई मैदानी व कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। पूरे प्रदेश में 29 मई तक माैसम साफ रहने के आसार हैं। 30 मई को कुछ क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान है।

Check Also

पड़ोसी ने महिला का नहाते हुए वीडियो बनाया, धमकाकर किया दुष्कर्म

   मेरठ। जिले के पल्लवपुरम में महिला के बेटे की गर्दन पर चाकू रखकर उससे दुष्कर्म …