Breaking News
Home / breaking / होटल में सिक्युरिटी मैनेजर ने महिला कर्मचारी को अकेले में दिया यह ऑफर

होटल में सिक्युरिटी मैनेजर ने महिला कर्मचारी को अकेले में दिया यह ऑफर

नई दिल्ली। दिल्ली में एरोसिटी के होटल प्राइड प्लाजा में सिक्युरिटी मैनेजर का अपने ही होटल की महिला कर्मचारी पर दिल आ गया। एक दिन उसने ना सिर्फ उसे कमरे में साथ रात गुजारने का ऑफर दिया बल्कि उसके जन्मदिन पर मनचाहा गिफ्ट देने का लालच भी दिया। मैनेजर की ये हरकतें सीसीटीवी में कैद हो गई। इसके बाद होटल प्रबंधन ने मैनेजर को नौकरी से निकाल दिया है। साथ ही पुलिस ने भी कार्रवाई शुरू कर ही है।


33 साल की पीड़ित महिला के मुताबिक वह एरोसिटी के होटल प्राइड प्लाजा में पिछले दो साल से गेस्ट रिलेशन सेक्शन में काम कर रही है। पिछले कई महीनों से होटल का सिक्योरिटी मैनेजर पवन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाब बना रहा था।

पिछली महीने की 29 जुलाई को महिला का बर्थडे था। पवन ने उसे अपने रूम में बुलाया और उसका पल्लू खींचने लगा। पवन ने कहा कि होटल के एक रूम में आज उसे उसके साथ ही रहना है। उसने क्रेडिट कार्ड निकाल कर मनपसंद गिफ्ट दिलवाने की बात भी कही। इसी बीच पवन के कमरे में होटल का एक और कर्मचारी आ जाता है और मौका पाकर पीड़ित महिला कमरे से निकल जाती है। यह सब सीसीटीवी में कैद हो गया।
महिला के मुताबिक उस दिन जब वह घर जाने के लिए बाहर निकली तो पवन ने एरोसिटी मेट्रो स्टेशन तक उसे दो बार कार में भी बिठाने की कोशिश की। तब महिला ने मेट्रो स्टेशन से ही अपने एचआर डिपार्टमेंट को फोन किया लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई करवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने पूरी आपबीती पति को बताई। पति के कहने पर उसने आईजीआई एयरपोर्ट थाने में मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज कराया।

मामला सुर्खियों में आने के बाद होटल ने मैनेजर को सस्पेंड कर दिया है। हालांकि इससे पहले होटल प्रबंधन ने पीड़िता और उस महिला कर्मचारी को भी हटा दिया जिसने घटना का सीसीटीवी फुटेज पीड़िता को मुहैया कराया था।

Check Also

पति गया बाहर कमाने, पीछे से हुआ पत्नी का गैंगरेप

जयपुर। कोटखावदा थाना इलाके में बेटे को जान से मारने की धमकी देकर एक महिला …