Breaking News
Home / breaking / 19 साल से चला रहा था नकली सिक्के, आखिर पकड़ा गया

19 साल से चला रहा था नकली सिक्के, आखिर पकड़ा गया

स्वीकार लूथरा पुलिस की गिरफ्त में

 

img_20161228_033003
नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में नकली सिक्के बनाने और उसकी सप्लाई करने के आरोपी स्वीकार लूथरा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह दो माह से फरार था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक गुप्त सूचना के आधार पर लूथरा को मोहन गार्डन इलाके से गिरफ्तार किया। पुलिस को इसके पास से 17,390 रुपये के 5 और 10 रुपये के नकली सिक्के मिले हैं।

add kamal

पुलिस के अनुसार वह अपने भाई उपकार लूथरा के साथ मिलकर पिछले 19 साल से नकली सिक्के बनाने के कारोबार में था। स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव यादव के मुताबिक स्वीकार लूथरा का विदेशों में भी नेटवर्क है। वह इन नकली सिक्कों को राज्यों के टोल, साप्ताहिक बाजार समेत ऐसी जगहों पर सप्लाई करता था, जहां इनकी जरूरत होती है।

kewa-product

उल्लेखनीय है कि पुलिस ने अक्टूबर के महीने में दिल्ली में एक फैक्ट्री पर छापा मारकर गुलशन और सचिन नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया था और उनके पास से तकरीबन 6 लाख रुपये के 5 और 10 के नकली सिक्के बरामद किए थे।

इन लोगों से पूछताछ के दौरान पुलिस को इस धंधे के मास्टरमाइंड स्वीकार लूथरा और उसके भाई उपकार लूथरा के बारे में जानकारी मिली। दोनों भाइयों ने दिल्ली, राजस्थान, बिहार और हरियाणा में नकली सिक्कों के कारखाने लगाए थे। पुलिस अब स्वीकार के भाई उपकार लूथरा की तलाश कर रही है।

Check Also

भाजपा के पूर्व विधायक का महिला के बाल संवारते वीडियो वायरल, गाड़ी भी हुई सीज

हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा के पूर्व विधायक रविदासाचार्य सुरेश राठौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर …