Breaking News
Home / breaking / 20 साल में ही गिर गई चार मंजिला इमारत, दस लोग मलबे में दबे

20 साल में ही गिर गई चार मंजिला इमारत, दस लोग मलबे में दबे

अहमदाबाद। शहर में रविवार को चार मंजिला इमारत धराशायी हो गई। इसके मलबे में दस लोगों के दबे होने की आशंका जतायी जा रही है। अग्निशमन विभाग के एक कर्मी ने बताया कि ओढव इलाके में गुरुद्वारा के निकट शाम को चार मंजिला इमारत का एक ब्लॉक अचानक धराशायी हो गया। एनडीआरएफ की टीम सहित दमकल कर्मी बचाव में जुट गए हैं।

सूचना मिलते ही दमकल की 15 गाडिय़ों के साथ दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और कडी मशक्कत से इमारत के मलबे में दबे लोगों को निकालने में लगे हुए हैं। पांच लोगों को मलबे से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करीब दस लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

यह सरकार द्वारा बनाई गई इमारत थी। इसे सन् 1999 में बनाया गया था। इसमें एक ब्लॉक में 16-16 के दो ब्लॉक थे। कुल 32 फ्लेट में करीब 150 लोग इस बिल्डिंग में रहते थे। कुछ दिनों पहले ही इसे खाली कराया गया था। लेकिन एक दो परिवार के आठ से दस लोग वापस इसमें आ गए थे। रविवार शाम इसका एक ब्लॉक अचानक धराशायी हो गया। इसके मलबे में दस लोगों के दबे होने की आशंका है।

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …