Breaking News
Home / breaking / #MeToo: मोदी के मंत्री अकबर का जवाब, पत्रकार की सहमति से बनाए थे संबंध

#MeToo: मोदी के मंत्री अकबर का जवाब, पत्रकार की सहमति से बनाए थे संबंध

नई दिल्ली। अमेरिका के एक प्रमुख मीडिया हाउस की पत्रकार ऋतु (काल्पनिक नाम) की ओर से लगाए गए रेप के आरोपों पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एम. जे. अकबर ने सफाई पेश की है। अकबर ने कहा कि मेरे और ऋतु के बीच जो भी हुआ, वो आपसी सहमति से हुआ, मैंने उसका रेप नहीं किया। वहीं अकबर की पत्नी भी इस मामले में सामने आई और कहा कि ऋतु के उनके पति के साथ संबंध थे, इस वजह से हमारे घर में नाराजगी और कलह का माहौल बन गया था।

पूर्व केंद्रीय मंत्री की पत्नी ने कहा कि अब ऋतु रेप का झूठा आरोप लगा रही है। अकबर ने कहा कि करीब 24 साल पहले ऋतु के साथ उनके कई महीनों तक आपसी सहमति से संबंध रहे। उन्होंने कहा कि तब हमारे संबंधों पर कई तरह की बातें भी उठी थीं और फिर घरेलू कलह के चलते हमारे रास्ते काफी खराब मोड़ पर अलग हो गए। अकबर ने कहा कि जो लोग मुझे जानते हैं, वो बता सकते हैं कि मेरे और ऋतु के बीच कैसी रिलेशनशिप थी।

उल्लेखनीय है कि महिला पत्रकार ऋतु ने अकबर पर 24 साल पहले भारत में अपने साथ बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक अखबार का प्रधान संपादक होने के नाते उन्होंने अपने पद का इस्तेमाल कर मेरा यौन शोषण किया।

ऋतु ने ‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ में एक लेख में अपनी जिंदगी के ‘सबसे कष्टकारी क्षणों’ के बारे में विस्तार से लिखा है। ऋतु ने कहा कि उस समय ‘द एशियन एज’ अखबर के प्रधान संपादक अकबर एक प्रतिभाशाली पत्रकार थे, लेकिन उन्होंने अपने पद का इस्तेमाल कर उनका यौन शोषण किया।

उन्होंने कहा कि मैं जो साझा कर रही हूं, वे मेरे जीवन के सबसे कष्टदायी पल हैं। मैंने 24 वर्षों तक उन्हें दबा कर रखा। उन्होंने इस बारे में विस्तार से बताया कि कैसे अकबर ने नई दिल्ली से मुंबई-जयपुर-लंदन तक द एशियन एज में काम करते हुए वर्षों तक उनका शारीरिक और मानसिक शोषण किया।

Check Also

8 साल का बच्चा 2 घन्टे के लिए बन गया थानेदार, राजस्थान पुलिस ने पूरी की इच्छा

  जयपुर. थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित 8 साल के हिमांशु सैनी को जयपुर के गांधीनगर थाने …