Breaking News
Home / breaking / देर रात मंत्रियों को विभाग बंटे, गहलोत फिर पायलट पर भारी

देर रात मंत्रियों को विभाग बंटे, गहलोत फिर पायलट पर भारी

जयपुर। मंत्रियों में विभागों के बंटवारे को लेकर सीएम अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच चल रही खींचतान का बुधवार देर रात पटाक्षेप हो गया है। दिल्ली में राहुल गांधी से गहन विचार विमर्श के बाद मंत्रियों में विभाग आवंटन को लेकर सहमति बन गई है। इसमें भी गहलोत भारी पड़े हैं। वित्त, गृह, आबकारी और कार्मिक विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभाग गहलोत को मिले हैं।

जबकि पायलट को सार्वजनिक निर्माण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पंचायत राज विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग व सांख्यिकी विभाग मिला है।

 

कैबिनेट मंत्रियों में बीडी कल्ला काे ऊर्जा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, भू-जल, विभाग मिला है। शांति कुमार धारीवाल को स्वायत्त शासन, नगरीय विकास एवं आवासन विभाग दि हैं। परसादी लाल को उद्योग और राजकीय उपक्रम और मास्टर भंवरलाल मेघवाल को सामाजिक न्याय अधिकारिता, विभाग दिए गए है।

लालचंद कटारिया को कृषि, पशुपालन, रघु शर्मा को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा तथा प्रमोद भाया को खान विभाग दिए है।

विश्वेंद्र सिंह पर्यटन, तथा हरीश चौधरी को राजस्व विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। रमेश चंद मीणा को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति ,उदयलाल आंजना को सहकािरता, इंदिरा गांधी नहर परियोजना एवं प्रताप सिंह, खाचरियावास को परिवहन विभाग दिए गए हैं और सालेह मोहम्मद को अल्पसंख्यक मामलात विभाग दिया है।

राज्य मंत्रियों मेें गोविन्द सिंह डोटासरा को शिक्षा प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा(स्वतंत्र प्रभार),पयर्टन, तथा ममता भूपेश को महिला एवं बाल विकास(स्वतंत्र प्रभार), विभाग दिए है। अर्जुन सिंह बामनिया को जनजाति क्षेत्रीय विकास (स्वतंत्र प्रभार), और भंवर सिंह भाटी को उच्च शिक्षा(स्वतंत्र प्रभार) विभाग दिए हैं।

सुखराम विश्नोई को वन विभाग(स्वतंत्र प्रभार), पर्यावरण विभाग (स्वतंत्र प्रभार), एवं अशोक चांदना को युवा मामले-खेल (स्वतंत्र प्रभार) सैनिक कल्याण विभाग दिए हैं। टीकाराम जूली को श्रम विभाग (स्वतंत्र प्रभार)विभाग दिए है।

भजनलाल जाटव को गृह रक्षा, नागरिक सुरक्षा (स्वतंत्र प्रभार) तथा राजेन्द्र सिंह यादव को आयोजना जनशक्ति(स्वतंत्र प्रभार), और डॉ सुभाष गर्ग को तकनीकी शिक्षा(स्वतंत्र प्रभार) संस्कृत शिक्षा(स्वतंत्र प्रभार), विभाग दिया गया है।

 

 

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …