News NAZAR Hindi News

भाभी के पीछे-पीछे पीहर तक आया, मौका पाते ही करना चाहा मुंह काला

दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी देवर गिरफ्तार

जोधपुर। कुड़ी क्षेत्र की महिला से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी देवर को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर जोधपुर लाई। आरोपी के खिलाफ पिछले वर्ष एक प्रकरण दर्ज करवाया गया था। पुलिस द्वारा उससे पूछताछ की जा रही है।


कुड़ी पुलिस ने बताया कि हरियाणा के सिरसा निवासी रगड़ाराम उर्फ रागडिय़ा भाट को उसकी भाभी के साथ दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया। भाभी ने कुड़ी पुलिस थाने में बंधक बनाने, दुष्कर्म का प्रयास का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी थी। पीडि़ता अपने पीहर कुड़ी आई थी, तब देवर भी हरियाणा से जोधपुर आया था और कुड़ी सेक्टर आठ में भाभी के यहां गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। कुड़ी थाने के एसआई कपूराराम ने तफ्तीश कर आरोपी रगड़ाराम को गिरफ्तार किया। उसे अब अदालत में पेश किया जाना है।