Breaking News
Home / breaking / भाभी के पीछे-पीछे पीहर तक आया, मौका पाते ही करना चाहा मुंह काला

भाभी के पीछे-पीछे पीहर तक आया, मौका पाते ही करना चाहा मुंह काला

rape-2add-godreg

दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी देवर गिरफ्तार

जोधपुर। कुड़ी क्षेत्र की महिला से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी देवर को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर जोधपुर लाई। आरोपी के खिलाफ पिछले वर्ष एक प्रकरण दर्ज करवाया गया था। पुलिस द्वारा उससे पूछताछ की जा रही है।

add
कुड़ी पुलिस ने बताया कि हरियाणा के सिरसा निवासी रगड़ाराम उर्फ रागडिय़ा भाट को उसकी भाभी के साथ दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया। भाभी ने कुड़ी पुलिस थाने में बंधक बनाने, दुष्कर्म का प्रयास का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी थी। पीडि़ता अपने पीहर कुड़ी आई थी, तब देवर भी हरियाणा से जोधपुर आया था और कुड़ी सेक्टर आठ में भाभी के यहां गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। कुड़ी थाने के एसआई कपूराराम ने तफ्तीश कर आरोपी रगड़ाराम को गिरफ्तार किया। उसे अब अदालत में पेश किया जाना है।

Check Also

हिमाचल प्रदेश में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हुआ

नई दिल्ली। देश के अधिकांश राज्य जहां हीटवेव की चपेट में हैं, वही हिमाचल प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *