Breaking News
Home / breaking / भाजपा ने कर्नाटक भी जीता, राहुल का सपना चूर-चूर

भाजपा ने कर्नाटक भी जीता, राहुल का सपना चूर-चूर

 

 

बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे पुख्ता सुरक्षा इंतजाम के साथ जारी है। रुझानों में भाजपा ने 113 से ज्यादा सीटों पर बड़ी बढ़त बनाई है। यह थी हो गया है कि भाजपा सरकार बनाएगी। कांग्रेस आधी सीटें भी नहीं ले पाई है। कांग्रेस 67, जेडीएस 43 व अन्य दो सीट पर आगे है। परिणाम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है।

शिकारीपुरा सीट से बीएस येद्दियुरप्पा और रामनगर से कुमार स्वामी आगे चल रहे हैं। वहीं, चामुंडेश्वरी सीट से सिद्दरमैया पीछे और बादामी सीट से आगे चल रहे हैं। वरुणा से सिद्दरमैया के बेटे यतींद्र आगे चल रहे हैं। बादामी सीट पर श्रीरामुलु को बढ़त मिल रही है।

दावणगेरे से मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे पीछे चल रहे हैं। बेल्लारी से रेड्डी बंधुओं को शुरुआती बढ़त मिल रही है। एचडी देवेगौड़ा के दोनों बेटे एचडी कुमार स्वामी रामनगर और एचडी रेवन्ना होलनर्सीपुरी आगे चल रहे हैं।

शुरुआती रुझानों में त्रिशंकु विधानसभा की तस्वीर बनती दिखने के बावजूद बीजेपी अपने दम पर सरकार बनाने का दावा कर रही है। बीजेपी प्रवक्ता अरुण का कहना है कि बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

मतगणना के शुरुआती रुझानों पर कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा है कि हम अपनी जीत के प्रति आश्वत हैं। लेकिन हमने अपने विकल्पों को खुला रखा है।

पुख्ता सुरक्षा इंतजाम के बीच हो रही मतगणना प्रक्रिया में 11,160 कर्मचारी शामिल है। इसी के साथ कर्नाटक की 15वीं विधानसभा की 224 में से 222 सीटों के लिए विभिन्न दलों के 2622 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो जाएगा। इस बार कौन सी पार्टी सरकार बनेगी यह भी तय हो जाएगा।

सत्तारूढ़ कांग्रेस राज्य की 220, भाजपा 222, पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा की पार्टी जनता दल (सेक्युलर) 199 और गठबंधन की साझेदार बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 18 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) 18, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) दो, स्वराज इंडिया पार्टी 11, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) 10 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। भाजपा कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) तीनों पार्टियां ही सरकार बनाने का दावा कर रही हैं।

गौरतलब है कि बड़ी संख्या में फर्जी मतदाता पहचान पत्र मिलने की वजह से कर्नाटक विधानसभा की आर आर नगर (राजराजेश्वरी) विधानसभा सीट पर होने वाला चुनाव स्थगित कर दिया गया था। अब इस सीट पर 28 मई को मतदान होगा और 31 मई को परिणाम घोषित किया जाएगा।

इससे अलावा जयनगर सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार और वर्तमान विधायक वी एन विजयकुमार के निधन की वजह से इस विधानसभा क्षेत्र का चुनाव स्थगित किया गया था। इस प्रकार विधानसभा की 224 में से 222 सीटों के नतीजे ही आएंगे।

ऐसा माना जा रहा है कि यह चुनाव परिणाम मुख्यमंत्री सिद्दारामैया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येद्दियुरप्पा और जनता दल(सेक्यूलर) के नेता एचडी कुमारस्वामी समेत राज्य के कई प्रमुख नेताओं के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेगा।

 

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …