जयपुर।राजस्थान पुलिस अकादमी परिसर में रह रहे एक सहायक पुलिस निरीक्षक ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से पत्नी को गोली मार कर हत्या कर दी। शास्त्री नगर थाना पुलिस के अनुसार फूल चंद यादव नेे सरकारी रिवाल्वर से अपनी पत्नी गीता को गोली मार दी और भाग गया। गीता ने मौके पर ही दम तोड दिया।
पुलिस ने बताया कि पारिवारिक विवाद को लेकर हुई कहासुनी के बाद फूल चंद यादव ने अपनी पत्नी को गोली मारी। पुलिस के अनुसार आरोपी एएसआई फूल सिंह यादव मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सुरक्षा में पदस्थापित है। पुलिस फरार एएसआई को तलाश रही है।