Breaking News
Home / breaking / अजमेर में 65 फीसदी से ज्यादा मतदान, कांटे की टक्कर

अजमेर में 65 फीसदी से ज्यादा मतदान, कांटे की टक्कर

अजमेर। अजमेर संसदीय सीट पर सोमवार को हुए उपचुनाव में रिकॉर्ड मतदान हुआ।  65 फीसदी से ज्यादा वोट पड़ने से कांटे की टक्कर हो गई है। फैसला 1 फरवरी को आएगा लेकिन जीत के दावे दोनों तरफ से किए जा रहे हैं। रिकॉर्ड मतदान होने से कांग्रेस की बांछें खिल गई हैं।
मतदान को लेकर युवा मतदाताओं और पहली बार वोट डालने का अधिकार मिलने वाले छात्र छात्राओं में खासा उत्साह देखा गया। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं समूह बनाकर मतदान स्थल पर पहुंची।

मतदान केन्द्रों पर सहायता केन्द्र

ऎसे मतदाताओं जिन्हें फोटोयुक्त मतदाता पर्ची बीएलओ के माध्यम से प्राप्त नहीं हुई है उनकी प्रमाणिकृत फोटोयुक्त मतदाता पर्ची सहायता केन्द्रों पर उपलब्ध कराई गई है। मतदाता पर्ची, मतदाता सूची या फोटो पहचान पत्र में फोटो गलत है तो मतदाता को आयोग द्वारा अनुमत वैकल्पिक दस्तावेंजों में से कोई भी एक दस्तावेज अपनी पहचान के लिए मतदान केन्द्र में साथ ले जाना आवश्यक होगा।

18 लाख 40 हजार 686 मतदाता

उपचुनाव में अजमेर जिले के 7 विधानसभा क्षेत्रों तथा जयपुर जिले के दूदू विधानसभा क्षेत्र के 18 लाख 40 हजार 686 कुल मतदाता थे। विधानसभा क्षेत्र किशनगढ़ में 2 लाख 63 हजार 331 मे से एक लाख 35 हजार 804 पुरूष, एक लाख 27 हजार 522 महिलाएं एवं 5 अन्य, पुष्कर में 2 लाख 25 हजार 669 मे से एक लाख 15 हजार 991 पुरूष एक लाख 9 हजार 673 महिलाएं एवं 5 अन्य, अजमेर उत्तर में 2 लाख 3 हजार 345 मे से एक लाख 2 हजार 473 पुरूष, एक लाख 863 महिलाएं एवं 9 अन्य, अजमेर दक्षिण मे 2 लाख 3 हजार 313 मे से एक लाख 2 हजार 530 पुरूष, एक लाख 776 महिलाएं एवं 7 अन्य, नसीराबाद में 2 लाख 15 हजार 14 मे से एक लाख 9 हजार 830 पुरूष, एक लाख 5 हजार 182 महिलाएं एवं 2 अन्य, मसूदा में 2 लाख 55 हजार 826 मे से एक लाख 30 हजार 942 पुरूष एक लाख 24 हजार 880 महिलाएं एवं 4 अन्य, केकड़ी में 2 लाख 45 हजार 141 मे से एक लाख 24 हजार 657 पुरूष, एक लाख 20 हजार 483 महिलाएं एवं एक अन्य तथा दूदू में 2 लाख 29 हजार 47 मे से एक लाख 19 हजार 40 पुरूष एवं एक लाख 10 हजार 7 महिलाएं हैं।

Check Also

एम्स की परीक्षा में नकल कराते दो डॉक्टर समेत पांच लोग गिरफ्तार

देहरादून। ऑल इंडिया स्तर पर एम्स द्वारा आयोजित एमडी परीक्षा (इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस …