Breaking News
Home / जोधपुर / आखिरकार दगाबाज़ दुल्हन सलाखों के पीछे

आखिरकार दगाबाज़ दुल्हन सलाखों के पीछे

bride1
जोधपुर। शादी के दो महीने बाद ही दुल्हन जेवरात और सपने लेकर फरार हो जाए और पता चले कि सब कुछ फर्जी था। महज पैसों के लिए ही शादी रची गई थी। यानी फर्जी रिश्ता, फर्जी शादी, फर्जी दुल्हन….। शादी जैसे पवित्र रिश्ते को भी दागदार करने से लोग नहीं चूकते। ऐसा ही फर्जी शादी का खेल पाली जिले में पावा गांव निवासी एक युवक से रचा गया है। गहने लेकर फरार हुई दगाबाज़ दुल्हन को आखिर पुलिस ने धर लिया। अब दगाबाज़ दुल्हन सलाखों के पीछे है। फर्जी शादी रचाने वाली दुल्हन एवं मंदसौर निवासी पूजा पुत्री रामलाल एवं उसकी मौसी चंपत बेन का रिमांड पूरा होने पर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेजा गया।

add kamal
पुलिस ने बताया कि पावा निवासी कैलाश पुत्र किशनलाल जोशी ने 29 मार्च को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि दो वर्ष पूर्व मध्यप्रदेश के मंदसौर से पारिवारिक संबंधों को लेकर पाली के राइकों की ढाणी आई माता मंदिर के निकट निवासी ताराचंद पुत्र शेषकरण से सम्पर्क किया था। उन्होंने मंदसौर निवासी कन्हैयालाल पुत्र मांगीलाल, पूजा पुत्री रामलाल, उदयराम एवं दामोदर ने मिलकर पूजा से शादी करवाई थी। बाद में एक लाख 70 हजार रुपए एवं मंगलसूत्र, चांदी के पायल सहित अन्य गहनें भी उसकी पत्नी को पहनाने के लिए दिए। करीब डेढ़ माह बाद उसकी पत्नी पूजा लापता हो गई। पुलिस ने फर्जी शादी रचाने के इस मामले में मंदसौर से पूजा पुत्री रामलाल, उसकी मौसी चंपत बेन को उप निरीक्षक दुर्गाराम राणा मय दल ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां दोनों को दो दिन के रिमांड पर सौपा। पुलिस ने फर्जी दुल्हन से नकदी बरामद की है। पूर्व में सहयोगी कन्हैयालाल पुत्र मांगीलाल एवं पाली शहर के राइकों की ढाणी निवासी ताराचंद पुत्र शेषकरण को जेल भेजा दिया गया था।

Check Also

अयोध्या में श्री रामलला मंदिर की प्रतिष्ठा दोबारा की जाएगी : शंकराचार्य

अलवर। जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर की प्रतिष्ठा दोबारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *