Breaking News
Home / breaking / एक साथ उठी छह अर्थियां, पूरे गांव में रूदन

एक साथ उठी छह अर्थियां, पूरे गांव में रूदन

funeral1
जोधपुर। केरू गांव में आज एक साथ छह अर्थियां उठी। इस दौरान पूरे गांव में रूदन सुनाई दिया। हर आंख नम नजर आई। ये सभी अर्थियां शुक्रवार को जैसलमेर रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में मारे गए एक ही परिवार के लोगों की थी। हादसे में तीन लोग घायल भी हो गए थे।
जैसलमेर रोड स्थित केरू फांटा पर सुनारों की प्याऊ के पास एक तेज रफ्तार बस ने शुक्रवार को ओरवटेक करते जीप को टक्कर मार दी थी। इससे जीप में सवार केरू निवासी मोहनलाल पुत्र थानाराम माली, उनके भाई भजनीराम, उनकी पत्नी पानीदेवी, चचेरे भाई सोहनलाल की पत्नी लीलादेवी, बाबूलाल की पत्नी बेबीदेवी, चचेरे भाई दुर्गाराम पुत्र अचलाराम की मौत हो गई। वहीं जगदीश पुत्र थानाराम, सुमित्रा पुत्री मोहनलाल, मधुदेवी पत्नी मदनलाल घायल हो गए। घायलों को मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जीप में सवार सभी लोग बालेसर में शोकसभा में शरीक होकर लौट रहे थे। इन सभी मृतकों की अर्थियां आज केरू गांव से एक साथ निकली तो पूरा माहौल गमगीन हो गया। वहां हर ग्रामीण की आंखों में आंसू था। सभी शवों का सामूहिक अंतिम संस्कार किया गया। बताया गया है कि कस्बे में कल रात से ही चूल्हा नहीं जला था।

Check Also

18 मई शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास, पढ़ें आज का राशिफल

      वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *