Breaking News
Home / breaking / कोटा की चम्बल नदी में नाव डूबने से 11 लोगों की मौत

कोटा की चम्बल नदी में नाव डूबने से 11 लोगों की मौत

कोटा। राजस्थान में कोटा जिले के खातौली थाना क्षेत्र में आज सुबह चम्बल नदी में एक नाव पलटने से एक महिला सहित 11 लाेगों की डूबने से मौत हो गई। नाव में करीब 50 व्यक्तियों सहित कुछ दुपहिया वाहन भी थे।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खातौली के चम्बल ढीबरी गांव से कुछ दर्शनार्थी नाव से नदी पार बूंदी जिले में स्थित कमलेश्वर महादेव के मंदिर जा रहे थे। माना जा रहा है कि नाव पर क्षमता से अधिक वजन हो जाने से नाव का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हो गया।

हादसे के बाद करीब 30 से 35 व्यक्ति स्वयं तथा ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित निकल गए जबकि करीब दस व्यक्ति अब भी लापता बताए जा रहे हैं जिनकी तलाश की जा रही है। अब तक सात शव निकाले जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस घटना पर दुख जताते हुए आलाधिकारियों को लापता व्यक्तियों को जल्द तलाश करने के निर्देश दिए हैं।

Check Also

8 साल का बच्चा 2 घन्टे के लिए बन गया थानेदार, राजस्थान पुलिस ने पूरी की इच्छा

  जयपुर. थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित 8 साल के हिमांशु सैनी को जयपुर के गांधीनगर थाने …