Breaking News
Home / breaking / गर्मी में घोड़े ने खोया आपा, कांच तोड़कर कार में घुसा

गर्मी में घोड़े ने खोया आपा, कांच तोड़कर कार में घुसा

add kamal
जयपुर। तेज गर्मी से इंसान ही क्या, जानवरों का भी हाल बेहाल है। सोमवार दोपहर राजधानी के हसनपुरा इलाके में गर्मी से परेशान एक घोड़े ने आपा खो दिया और सामने से आ रही कार का शीशा तोड़ते हुए घुस गया। इस घटना से हर कोई हैरान है।

Sun
हसनपुरा में एक तांगेवाले ने अपना घोड़ा सड़क किनारे बांध रखा था। उसने चारे की पोटली घोड़े के मुंह पर बांध दी थी। इस वजह से घोड़े को दिख नहीं रहा था। गर्मी की बेचैन होकर घोड़ा रस्सी तोड़कर भागा। इससे चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई।

 

horse

रास्ते में घोड़े ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद वह भागते-भागते सिविल लाईन्स के जैकब रोड पर आ गया और सामने से आ रही कार के ऊपर कूद गया।

वह कार का शीशा तोड़ते हुए सीधे अंदर जा घुसा। राहगीरों की मदद से उसे निकालने की कोशिश की गई परंतु बाद में वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घोड़े को निकाला गया।

इस हादसे में घोड़े के साथ ही साथ ही कार में बैठे एक इवेंट कंपनी में काम करने वाले पंकज जोशी को भी चोट पहुंची। कार का शीशा कई जगह उनके शरीर में घुस गया। गनीमत थी कि घोड़ा ड्राइवर सीट की तरफ नहीं घुसा था। इसकी वजह से चालक को ज्यादा चोट नहीं आई।

Check Also

भाजपा के पूर्व विधायक का महिला के बाल संवारते वीडियो वायरल, गाड़ी भी हुई सीज

हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा के पूर्व विधायक रविदासाचार्य सुरेश राठौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर …