Breaking News
Home / breaking / नहाकर कपड़े बदल रही महिला का पड़ोसी ने बनाया अश्लील वीडियो

नहाकर कपड़े बदल रही महिला का पड़ोसी ने बनाया अश्लील वीडियो

 

जयपुर। राजे के राज में खुद राजधानी में ही महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। यहां महिलाओं के वीडियो बनाने के दो मामले सामने आए हैं।

 

पहले मामले में एक विवाहिता का नहाते समय पड़ोसी युवक ने अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद से आरोपी महिला के पति को वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल कर रहा है। इस संबंध में दुर्गा विहार कॉलोनी, सदर निवासी महिला के पति ने सदर थाने में मामला दर्ज करवाया है। दूसरी घटना में राह चलते एक महिला का वीडियो बनाने का मामला दर्ज किया गया है।

दुर्गा विहार कॉलोनी निवासी युवक ने रिपोर्ट में बताया कि उसके पड़ोसी युवक ने नहाने बाद कपड़े बदलते वक्त पत्नी का अश्लील वीडियो बना लिया था। इसके बाद आरोपी वीडियो को सार्वजनिक करने की बात कहकर ब्लैकमेल कर रहा है।
जांच अधिकारी एसआई रामेश्वर मीणा ने बताया कि आरोपी युवक वीडियो बनाने के बाद से लापता है। जांच के बाद एक युवक का नाम और सामने आया है, जिसे पूछताछ के लिए बुलाया है।

इधर, बाइक पर बैठी महिला का बनाया वीडियो

गांधी नगर थाना इलाके में शातिर बदमाशों ने बाइक से अपने पति के साथ घर जा रही एक महिला का वीडियो बना लिया। इस संबंध में प्रताप नगर निवासी महिला के पति ने मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में उसने बताया कि 31 अक्टूबर को ड्यूटी के बाद अपनी पत्नी को लेकर वह घर जा रहा था। इस दौरान बिड़ला मंदिर चौराहे पर अज्ञात दो लड़कों ने उसकी पत्नी का वीडियो बना लिया और फरार हो गए।

Check Also

99 बच्चों को ले जा रहे पांच मौलवी गिरफ्तार, बिहार से बस में ले जा रहे थे सहारनपुर

लखनऊ। बिहार के विभिन्न जिलों से 99 बच्चों को बस से सहारनपुर ले जा रहे …