Breaking News
Home / breaking / भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. दिगंबर सिंह का निधन

भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. दिगंबर सिंह का निधन

 

 

जयपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बीसूका उपाध्यक्ष डॉ. दिगंबर सिंह का राजधानी के इटरनल अस्पताल में शुक्रवार सुबह लगभग 10.50 बजे निधन हो गया। हुआ। उनके निधन की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, मंत्री राजेन्द्र राठौड़, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी सहित भाजपा के तमाम नेता अस्पताल पहुंचे हैं।

सिंह के सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें तीन साल से पेनक्रियाज कैंसर था।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ सचिन पायलट, कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वेन्द्र सिंह सहित प्रदेश के तमाम नेताओं ने दिगंबर के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की है।

दिगंबर का शाम 4 बजे उनके गृहजिले भरतपुर में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Check Also

नशीला ज्यूस पिलाकर छात्रा से दुष्कर्म, गंदा वीडियो भी बना लिया

  जयपुर। कानोता थाना इलाके में नशीला पदार्थ पिलाकर कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला …